हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के मोहल्ला शिवगढ़ी के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाने वाली शिक्षिकाओं पर लंबे समय से गुटबाजी का आरोप लगा है। विद्यालय के 196 छात्र पिछले तीन महीने से एक भी दिन विद्यालय नहीं आए। ऐसे में किसी भी शिक्षक ने एक बार भी उन्हें विद्यालय बुलाने की कोशिश नहीं की। मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएसए अर्चना गुप्ता ने शिक्षिकाओं की वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी है। बढ़े हुए वेतन के रिकवरी के आदेश दे दिए हैं। साथ ही प्रधानाध्यापक को पद से हटा दिया है।
बताया जा रहा है कि शिक्षिकाएं गुटबाजी के चलते एक दूसरे पर जिम्मेदारी डालते रही जिससे बच्चों की शिक्षा पर काफी ज्यादा असर पड़ा है। स्कूल ना आ रहे बच्चों को बुलाने के लिए कुछ खास कदम नहीं उठाए। हाल ही में शिक्षिकाओं की आपस में भिड़ने का वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हुई थी। बताया जा रहा है कि बीएसए अर्चना गुप्ता ने जुलाई 2022 में हुई इन शिक्षिकाओं की वेतन वृद्धि के रिकवरी के आदेश दे दिए हैं और वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी है। वहीं प्रधानाध्यापिका आसीन बानो को भी प्रधानाध्यापक के पद से हटा दिया गया है जिनकी जगह आशा को प्रधानाध्यापक का पदभार सौंपा है। बीएसए ने पारुल वर्मा, आसमीन बानो, डोली अग्रवाल, कविता शर्मा, आशा, मधु की वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही शिक्षामित्र कविता देवी और बबली को चेतावनी दी गई है।
गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर


























