हथियारों के बल पर बदमाशों ने ओला कैब को लूटा, चालक को दिए सौ रुपए










हापुड़, सीमन  (ehapurnews.com) :  जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के अंतर्गत हथियारों के बल पर बदमाशों ने देहरा की झाल के पास ओला कंपनी की कैब लूट ली और चालक को 100 रु किराए के लिए देकर फरार हो गए। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और उसने मामले की जांच शुरू कर दी। मामले ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात दो बदमाशों ने दिल्ली के सराय काले से ओला के माध्यम से हापुड़ की ओर जाने के लिए कैब ऑनलाइन बुक की जिसके पश्चात नई दिल्ली के सरिता विहार निवासी संजय कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह अपनी स्विफ्ट डिजायर गाड़ी लेकर ऑनलाइन हुई बुकिंग के पश्चात सवारियों को लेकर रवाना हुए।
चालक संजय कुमार ने अपनी गाड़ी को ओला में लगाया हुआ है। जैसे ही गाड़ी जनपद हापुड़ के पास पहुंची तो बदमाशों ने हथियारों के बल पर कार चालक को औद्योगिक क्षेत्र की ओर गाड़ी मोड़ने का इशारा किया। चालक को समझते देर न लगी की वह बदमाशों के चुगल में फंस चुका है और उसने गाड़ी को बदमाशों द्वारा बताए गए स्थान की ओर मोड़ दिया जहां देहरा की झाल के पास बदमाशों ने ड्राइवर को गाड़ी से नीचे फेंक दिया और किराए के लिए सो रुपए देकर मौके से गाड़ी को लेकर भाग खड़े हुए। जानकारी मिलने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया जिन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कार स्वामी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Hero की स्कूटी अब लोन कराकर 1100 रुपए में घर ले जाएं : 9289923209







Related Posts

हापुड़: दिल्ली रोड से पत्रकार की बाइक चोरी

🔊 Listen to this हापुड़: दिल्ली रोड से पत्रकार की बाइक चोरी हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): वाहन चोरों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। वाहन चोरों ने…

Read more

गैर जमानती वारंट तामील ना होने पर एसएसपी हापुड़ को हाईकोर्ट ने किया तलब

🔊 Listen to this गैर जमानती वारंट तामील ना होने पर एसएसपी हापुड़ को हाईकोर्ट ने किया तलब हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): इलाहाबाद हाई कोर्ट ने हत्या के एक मामले में…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़: दिल्ली रोड से पत्रकार की बाइक चोरी

हापुड़: दिल्ली रोड से पत्रकार की बाइक चोरी

गैर जमानती वारंट तामील ना होने पर एसएसपी हापुड़ को हाईकोर्ट ने किया तलब

गैर जमानती वारंट तामील ना होने पर एसएसपी हापुड़ को हाईकोर्ट ने किया तलब

पेयजल आपूर्ति ठप्प होने से लोग परेशान

पेयजल आपूर्ति ठप्प होने से लोग परेशान

केंद्रीय बजट देश के विकास में मील पत्थर

केंद्रीय बजट देश के विकास में मील पत्थर

प्लॉट के विवाद में चली गोली, मुकदमा दर्ज

प्लॉट के विवाद में चली गोली, मुकदमा दर्ज

आठ टन पशु अवशेषों से भरा कैंटर लेकर चालक फरार

आठ टन पशु अवशेषों से भरा कैंटर लेकर चालक फरार
error: Content is protected !!