हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस ने 27 अक्टूबर को राशिद पर चली गोली के मामले का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस जांच में यह सामने आया कि राशिद ने अपनी भाभी और उसके रिश्तेदारों को फंसाने के लिए खुद ही तमंचे से गोली चलाई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने राशिद से तमंचा भी बरामद किया है।
धौलाना के क्षेत्राधिकारी ने बताया कि 27 अक्टूबर को गुलावठी निवासी राशिद ने पुलिस को सूचना दी थी कि एक डेढ़ सौ गज के प्लॉट को लेकर उसकी भाभी अफसाना ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर उस पर गोली चलवाई। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भाभी समेत तीन के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और कड़ी पूछताछ में राशिद ने बताया कि उसने खुद ही गोली चलाकर भाभी को फंसाने का प्रयास किया था।




























