हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में बुधवार को हापुड़ के विभिन्न इलाकों में प्रभात फेरी निकाली गई जो कि नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान लोगों ने फूलों के साथ प्रभात फेरी का स्वागत किया। सिख संगत ने गुरबाणी के माध्यम से गुरु की महिमा का बखान किया। इस अवसर पर गुरु नानक देव जी के जीवन से ओतप्रोत कथाओं को भजनों और गीतों के माध्यम से व्यक्त किया गया। प्रभात फेरी हापुड़ की मेरठ तिराहा पर स्थित धर्म प्रचार कमेटी शिरोमणि गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार से शुरु हुई जिसमें महिलाओं, पुरुषों, बुजुर्गों और बच्चों मौजूद रहे। नगर में प्रभातफेरी का अलग-अलग स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। सुबह निकाली गई प्रभात फेरी में महिलाएं और बच्चे ने शबद कीर्तन किया।




























