हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की स्वर्ग आश्रम रोड पर नियम विरुद्ध चल रहे एक कोचिंग सेंटर में डीआईओएस ने छापा मारा जहां राजकीय हाई स्कूल के शिक्षक दो शिक्षक छात्रों को पढ़ाते हुए दिखाई दिए। दोनों ही डीआईओएस पीके उपाध्याय को देखकर मौके से भाग खड़े हुए। डीआईओएस ने कोचिंग संचालक से स्पष्टीकरण मांगा है।
बता दें कि हापुड़ की स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित सक्सेस मंत्र कोचिंग सेंटर का पीके उपाध्याय ने मंगलवार को निरीक्षण किया जहां सरकारी शिक्षक शैलेंद्र कोचिंग सेंटर से भाग खड़े हुए जबकि राजकीय हाई स्कूल लालपुर में नियुक्त अजय कुमार छात्रों को पढ़ाते मिले। ऐसे में डीआईओएस ने कोचिंग सेंटर से संबंधित दस्तावेज भी मांगे जिसे वह दिखा नहीं पाया। ऐसे में नोटिस जारी किया गया है।
जूतों पर 40% तक की छूट: 8909980038























