हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा के गांव अनवरपुर में स्थित मां दुर्गा देवी मंदिर से बदमाश गल्ले से हजारों रूपए की नकदी व मां दुर्गा की सोने की दो नथ चोरी कर ले उड़े। मां दुर्गा देवी मंदिर में हुई इस सनसनीखेज चोरी का बुधवार की सुबह उस समय पता चला जब श्रध्दालु पूजा अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे।
गांव अनवरपुर में मां दुर्गा देवी मंदिर है, जिसका सचांलन ग्रामीण सभी के सहयोग से करते हैं। मंगलवार की रात कों किसी वक्त बदमाश आए और मंदिर का कुंदा काट कर गल्ले से नकदी व मां दुर्गा की सोने की दो नथ चोरी कर ले गए। बुधवार की सुबह ग्रामीण जब मंदिर पहुंचे, तो मंदिर में चोरी का पता चला औऱ ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने मंदिर में चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों ने मंदिर में हुई चोरी खोलने की मांग की है।
DIAGNOVET: कुत्ते, बिल्ली के अल्ट्रासाउंड, एक्स रे के लिए सम्पर्क करें: 8865800700





























