हापुड सीमन/सुरेश जैन(ehapurnews.com): आचार्य विद्यासागर जी महाराज की शिष्या साध्वी सविता दीदी, माया दीदी, सीमा दीदी का मंगलवार को प्रातःकाल श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कसेरठ बाजार हापुड में मंगल प्रवेश हुआ। साध्वी सविता दीदी ने जैन भक्तों को प्रवचन देते हुए कहा कि परिवार के सभी सदस्यों को नित्य मन्दिर आकर देवदर्शन करने चाहिए और मंदिर जी मे होने वाले धार्मिक आयोजनों में सपरिवार श्रद्धापूर्वक भाग लेना चाहिए। मन्दिर धर्म प्रभावना को बढाने के केंद्र है यहां कि सात्विक उर्जा तथा कार्यक्रमों से मन शांत व पवित्र बनता है। जैन समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार जैन ने बताया कि बुधवार से प्रतिदिन प्रातःकाल दीदी के सानिध्य में शान्तिधारा, विधान पाठ आयोजित होंगे तथा रात्रि 7 बजे से मंगल प्रवचन होगे।आज दीदी सघ की आहार चर्या जैन समाज के महामंत्री अशोक जैन के आवास पर हुई। बबीता जैन, सरोज जैन, अनिता जैन, सुरेश चन्द जैन पत्रकार, डाoरेखा जैन, सुशील जैन, इन्जीनियर सतीश कुमार जैन, कोषाध्यक्ष सुखमाल जैन, संरक्षक सुधीर जैन,रेणुका जैन आदि उपस्थित थे।




























