👁 0 views Views
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अवैध मादक पदार्थ तस्करों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना पिलखुवा पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अवैध मादक पदार्थ तस्कर व हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से 100 ग्राम अवैध अफीम व एक मोटर साइकिल बरामद की है।पिलखुआ पुलिस मसौता रोड पर चैकिंग कर रही थी कि पिलखुआ पुलिस के एक हिस्ट्रीशीटर हत्थे चढ़ गया।आरोपी की पहचान चिल्ली के राजकुमार उर्फ बंटी के रूप में की गई है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606





























