👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के नगर पंचायत बाबूगढ़ छावनी में बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा सोमवार को नगर में वल्लभभाई पटेल जयंती मनाई गई और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। बाबूगढ़ छावनी में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जनता को बीजेपी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया। इस मौके पर भाजपा की क्षेत्रीय मंत्री कविता माधरे, अनुसूचित जाति मोर्चा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गौरव रुड़कीवाल भी पहुंचे। इस दौरान कपिल सिंघल, मुकेश अग्रवाल, पंकज गर्ग, डॉ आशु गोयल, अमरजीत चौधरी राहुल चड्डा, मनोज प्रधान, संजय सैनी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।




























