👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तीर्थनगरी गढ़मुक्तेश्वर में चल रहे कार्तिक पूर्णिमा गढ़ गंगा मेले में प्रशासन किसी तरह की लापरवाही बरतने के मूड में नहीं है। जमीन पर पुलिस ने कड़ी नजर रखी हुई है तो वहीं पानी में एनडीआरएफ की टीम भी तैयार है। मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए गाजियाबाद से एनडीआरएफ की दो टीमें आई है। इन टीमों के पास 8 बोट है जो कि दिन-रात 24 घंटे श्रद्धालुओं की सुरक्षा में मुस्तैद है।
गाजियाबाद से आई एनडीआरएफ की टीमों ने गंगा नदी में पेट्रोलिंग की और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एनडीआरएफ की टीमें कहां और किस तरह तैनात की जाएगी इसकी लिए रणनीति बनाई। एनडीआरएफ की टीम ने बताया की रात में भी टीम सक्रिय रहेगी।




























