👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा पुलिस ने पोक्सो एक्ट तथा 376 व अन्य धाराओं समेत मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त को दहपा प्याऊ के पास से गिरफ्तार किया गया जिसका नाम आकाश निवासी दहपा पिलखवा है। आकाश के खिलाफ पिलखुवा कोतवाली में धारा 363, 366, 376 (3) तथा 3/4 (2) पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।




























