👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ के वार्ड नंबर 7 में कितना विकास हुआ है यह जानने के लिए जब यह Ehapur News की टीम क्षेत्र में पहुंची तो देखा कि क्षेत्र में सोलर लाइट लगी है, इंटरलॉकिंग टाइल्स भी बिछी हुई हैं। हालांकि इस दौरान कहीं-कहीं इंटरलॉकिंग टाइल्स टूटी हुई भी दिखाई दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में विकास हुआ है लेकिन अस्पताल के पास पड़ी गंदगी से उन्हें परेशानी हो रही है।
वार्ड नंबर 7 के सभासद है राजेंद्र कुमार जिन्होंने बताया कि क्षेत्र में उन्होंने विकास किया है।




























