👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : सिक्खों के गुरु श्री गुरु नानक देव जी के प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में सिक्ख समाज के लोगों ने शनिवार को प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी में महिलाएं, पुरुष, बच्चे व नौजवान शामिल हुए। प्रभात फेरी हापुड़ के मेरठ तिराहा पर स्थित धर्म प्रचार कमेटी शिरोमणि गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार से शुरु हुई और हापुड़ के प्रमुख मार्गों से निकली। प्रभात फेरी का स्थान-स्थान पर स्वागत हुआ। प्रभात फेरी में शामिल श्रद्धालु शबद कीर्तन करते हुए चल रहे थे। बता दें कि गुरुनानक देव जी का प्रकटोत्सव आठ नवंबर को है।






























