👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के अतरपुरा चौपला पर देसी शराब के ठेके पर दो युवक आपस में भिड़ गए। इस दौरान एक ने धारदार ब्लड से दूसरे पर हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच शुरू कर दी।
बता दें कि शुक्रवार की रात को देसी शराब के ठेके पर किसी बात को लेकर दो युवकों में विवाद हो गया। ऐसे में एक ने पक्का बाग निवासी सोनू की गर्दन पर ब्लेड से वार कर उसे घायल कर दिया जिससे सोनू लहूलुहान हो गया जिसे पुलिस ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच शुरू कर दी।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457































