हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर में शनिवार आज से कार्तिक गंगा स्नान मेला शुरू होने जा रहा है। ऐसे में भैंसा बुग्गी के प्रवेश पर प्रतिबंध लगने से लगातार किसान सवाल खड़े कर रहे हैं। कमिश्नर मेरठ सेल्वा कुमारी जे ने स्पष्ट किया है कि मेले में भैंसा बग्गी से आने वाले लोगों को रोका नहीं जाएगा। हालांकि लंपी रोग के चलते पशुओं की खरीद-फरोख्त पर रोक रहेगी। इसके साथ ही मेरठ कमिश्नर ने सभी लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है।
बता दें कि जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी में शुरू हो रहे गढ़ गंगा कार्तिक मेले में लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। श्रद्धालु हापुड़ समेत आसपास के जनपदों व विभिन्न राज्यों से आते हैं लेकिन लंपी रोग की वजह से भैंसा बग्गी पर प्रतिबंध को लेकर किसानों ने इसका विरोध किया। किसानों का कहना है कि वह भैंसा बग्गी से ही मेले में पहुंचते हैं। मामले में केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बाल्यान के हस्तक्षेप पर मेरठ कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे ने स्पष्ट कर दिया है कि गढ़ गंगा मेले में आने वाले भैंसा बुग्गी को रोका नहीं जाएगा। हालांकि लंपी रोग के चलते पशुओं की खरीद-फरोख्त पर रोक रहेगी।
जूतों पर 40% तक की छूट: 8909980038























