👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के अतरपुरा पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर निर्माणाधीन नगर पालिका परिषद हापुड़ की दुकानों के परिसर से शुक्रवार को एक शव बरामद हुआ जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरु की। फिलहाल शव की शिनाख्त का प्रयास जारी है।
बता दें कि मामला शुक्रवार का है जब हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अतरपुरा चौराहे के पर निर्माणधीन दुकानों के परिसर में लोगों ने शव देखा और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पंचनामा भरकर मामले की जांच में जुट गई। फिलहाल शव यहां कैसे पहुंचा? इसकी जांच जारी है।






























