👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ पुलिस ने अवैध शराब के धंधेबाजों के विरुद्ध अभियान चलाकर चार शराब तस्करों को धर दबोचा। पुलिस ने अवैध शराब का भंडार तैयार करने में इस्तेमाल उपकरण, लहन आदि बरामद किए हैं। यह धंधेबाज अवैध शराब तैयार करके इधर उधर बेचते थे।थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने गांव सलारपुर में गन्ने के खेत में भट्टी पर शराब तैयार कर रहे एक आरोपी को धर दबोचा। आरोपी की पहचान गांव डेहरा रामपुर के सोनू के रूप में की गई है। पुलिस ने मौके से 40 लीटर कच्ची शराब तथा 500 लीटर लहन बरामद किया है।गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने नया गांव इनायतपुर के जंगल से राम निवास को 50 लीटर कच्ची शराब, 600 लीटर लहन, उपकरण सहित तथा नया गांव के ही किशन लाल व तारा को 20-20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
























