हापुड़(अशोक तोमर): यहां पास के गांव ततारपुर में रविवार की दोपहर को पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में लाठी-डंडे जमकर चले।इस संघर्ष में तीन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
आपको बता दें कि थाना हापुड़ देहात के गांव ततारपुर निवासी हरिश्चंद्र के पुत्रगण महेंद्र जुगनू,व मांगेराम का पड़ोसी से काफी पुराना एक वाद न्यायालय में चल रहा है जिस कारण इन दोनों पक्षों में अनबन रहती है। गत शनिवार को एक आम विक्रेता से मेहताब ने उधार में आम लिए फल विक्रेता द्वारा उधार देने से इंकार करने पर महेंद्र बीच में आ गया जिसको लेकर आज दोनों पक्षों में लाठी डंडों के साथ संघर्ष हो गया। ईट लगने से जुगनू व मांगेराम तथा महेंद्र घायल हो गये।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में भीम नगर चौकी प्रभारी वासुदेव सिंह का कहना है कि इन दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा हुआ है।घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। तहरीर आने पर कार्यवाही की जाएगी।
नील गगन: कच्ची घानी सरसों तेल, रिफाइण्ड सोयाबीन ऑयल:

Veg Grill अब दे रहा है FREE HOME DELIVERY. अभी कॉल करें:
























