हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):रविवार भाजपा के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने हापुड़ के ग्राम सांवी में प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस दौरान बाबूगढ़ मंडल प्रभारी व निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ विकास अग्रवाल, सदर विधायक विजयपाल आढ़ती, जिला महामंत्री व बूथ सत्यापन कार्य के विधानसभा प्रभारी पुनीत गोयल, देहात मंडल अध्यक्ष अमरजीत, मंडल महामंत्री राहुल चट्ठा, हापुड़ नगर मंत्री गगन बाटला, ग्रामप्रधान नत्थू सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। साथ ही हापुड़ विधानसभा के बाबूगढ़ भाजपा मंडल के मीरपुर सेक्टर-5 के ग्राम सांवी के बूथ नंबर 309 पर पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा बूथ सत्यापन कार्य को किया गया। तत्पश्चात डॉ विकास अग्रवाल ने पार्टी के लिये बूथ व बूथ अध्यक्ष के महत्व को समझाते हुए बताया कि बूथ पार्टी की नींव है और बूथ अध्यक्ष पार्टी की रीढ़ । भाजपा का एक ही चुनावी मंत्र है कि बूथ जीता तो चुनाव जीता। विधायक विजयपाल आढ़ती ने प्रदेश सरकार की उप्लब्धधियों व हापुड़ विधानसभा में सरकार द्वारा किये गए तथा निकट भविष्य में होने वाले विकास के कार्यों को सभी से साझा किया। क्षेत्र के लोंगों ने विधायक व पार्टी के प्रयासों से किये जा रहे विकास कार्यों की सराहना की।
Ravindra Brand पेश करते हैं शुद्ध सरसो का तेल: 9837044155, 9837777888

सभी प्रकार की सनमाइका, प्लाईवुड, फैन्सी मोलडिंग और हाई क्वॉलिटी का हार्डवेयर उचित दाम पर उपलब्ध है। सुमन्जय ट्रेडर्स होलसेल व रिटेल के विक्रेता। सम्पर्क करें- उदित गर्ग:- 9917251884, 9897704643

























