👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र की जरठी रोड पर स्थित अशोक नगर में चोरों ने बंद पड़े एक मकान का ताला तोड़कर घर में रखी 60 हजार रुपए की नकदी और आभूषण चुरा लिए। परिजन जब घर पहुंचे तो सामान बिखरा हुआ देख उनके होश उड़ गए जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि रवि पुत्र मुकेश हापुड़ की जरौठी रोड पर स्थित अशोक नगर में किराए के मकान में रहते हैं जो कि त्योहारों के चलते मोदीनगर गए हुए थे। बंद घर पर चोरों की निगाह पड़ गई जिन्होंने घर का ताला तोड़कर घर में रखी 60 हजार रुपए की नकदी और आभूषण चुरा लिए। रवि मंगलवार को जब घर पहुंचे तो ताला टूटा देख और सामान बिखरा हुआ देख उनके होश उड़ गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।






























