👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद हापुड़ में अपराध की रोकथाम एवं आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद किया है। आरोपी की पहचान गढ़मुक्तेश्वर के गांव दौताई का राशिद है। पुलिस ने बताया कि राशिद चाकू लेकर घूम रहा था कि चैकिंग के दौरान गांव दौताई में एचपी गैस एजेंसी के निकट से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288





























