हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर काकोड़ी में सोमवार की रात दो बदमाशों ने एक घर में घुसकर एक युवक को गोली मार दी। इस दौरान अर्जुन गोली लगने से घायल हो गया जिसने उपचार के दौरान मंगलवार की सुबह सात बजे अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में जांच कर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है और एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है जबकि अन्य की तलाश की जा रही है। पुलिस ने छानबीन शुरु कर दी है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार मिश्र ने बताया कि मृतक के भाई सुभाष ने थाने में तहरीर दी कि दो दोस्तों ने मिलकर सोमवार की रात को अर्जुन को गोली मारदी जिससे अर्जुन घायल हो गया। घायल को देवनंदिनी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां मंगलवार की सुबह सात बजे उसने दम तेड़ दिया।
अर्जुन नेपाल बॉर्डर पर रोड पट्टी का कार्य करता था जिसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और एक आरोपी को गिरफ्तार कर दूसरे की तलाश शुरु कर दी है। बताया जा रहा है कि साल 2019 में आरोपी और मृतक के परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




























