हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना सिम्भावली पुलिस ने दो शातिर चोरों क गिरफ्तार कर गांव डहाना में हुई एक सनसनी खेज चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से करीब साढ़े चार लाख रुपए मूल्य के सोने व चांदी के जेवर, एक लाख 40 हजार रुपए नकद, हथियार व एक बाइक बरामद की है। पकड़े गए बदमाशों के दो साथी फरार है, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश मिश्र ने बताया कि थाना सिम्भावली पुलिस हिम्मतपुर फाटक के पास चैकिंग कर रही थी कि दो शातिर बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए जबकि दो बदमाश फरार हो गए। पकड़े गए बदमाशों की पहचान थाना बहादुरगढ़ के गांव पलवाड़ा के मौहम्मद बिलाल व गढ़मुक्तेश्वर के गांव दौतई के आमिर के रुप में की गई। पकड़े गए बदमाशों ने गत दिनों गांव डहाना में हुई सनसनीखेज चोरी करना स्वीकार किया है।
पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से करीब साढ़े चार लाख रुपए मूल्य के सोने व चांदी के जेवर, एक लाख 40 हजार रुपए नकद, बाइक, दो तमंचे व कारतूस बरामद किए है।




























