हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने रविवार को दीपावली पर्व पर बुजुर्गो के बीच उपस्थित होकर दीपावली की खुशियां बांटी और उन्हें दीपावली उपहार वितरित किया। बुजुर्गो ने अपने बीच जनपद हापुड़ के एक शीर्ष पुलिस अफसर को पाकर खुशी जाहिर की और बुजुर्गो ने पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर को जीवन में आगे बढ़ने और खूब तरक्की करने का आशीर्वाद दिया।
जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर दीपावली पर्व पर रविवार को हापुड़ वृद्धाश्रम पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने वृद्धाश्रम में रह रहे बेसहारा, बुजुर्गो को मिठाई, दीपक, फल, नए वस्त्र आदि वितरित कर उन्हें एहसास कराया कि वृद्धाश्रम में आप स्वयं को अकेला महसूस न करें। जनपद का पुलिस, प्रशासन व समाजसेवी आपके साथ खड़े है और आपके हर सुख-दुख में शामिल है। पुलिस अधीक्षक की वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गो का आशीर्वाद पाकर स्नेह से आंखे नम हो गई।






























