हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : पिछले दो वर्ष कोरोना के कारण भले ही बाजार फीका रहा हो लेकिन इस वर्ष धनतेरस पर करोड़ों रुपए का कारोबार हुआ है। शनिवार को धनतेरस का पर्व मनाया गया। हापुड़ के बाजारों में ग्राहक बड़ी संख्या में खरीदारी करने के लिए दुकानों पर पहुंचे। इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, बर्तन, सराफा आदि बाजारों में दिनभर रौनक रही जहां करोड़ों रुपए का कारोबार हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ऑटोमोबाइल बाजार में भी चमक नजर आई। हापुड़ के प्रीत विहार में स्थित ग्लोब हीरो पर ग्राहक पहुंचे और बाइक खरीदी।
वहीं सराफा बाजार में करीब 40 करोड़ का कारोबार हुआ, ऑटोमोबाइल सेक्टर में 10 करोड़ के आसपास का कारोबार होने का अनुमान है, बर्तन क्रोकरी आदि में भी करोड़ों रुपए के कारोबार हुआ है जिससे दुकानदार बेहद खुश हैं।
दीपावली धमाका: 4444/-* में बाइक घर ले जाएं और पाएं चांदी का सिक्का


























