हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के कार्तिक पूर्णिमा मेला शुरू होने से पहले ही प्रशासन ने भैंसा दौड़ पर पूरी तरीके से प्रतिबंध लगा दिया है। यदि कोई भैंसा दौड़ कराता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए जगह-जगह पुलिस तैनात रहेगी। हालांकि जिले में पहले से ही भैंसा बग्गी दौड़ प्रतिबंधित है लेकिन इसके बाद भी भैंसा बुग्गी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है जिससे सड़क हादसे भी हो चुके हैं।
बता दें कि जिलाधिकारी मेधा रूपम का कहना है कि जनपद में किसी भी सूरत में भैंसा दौड़ होने नहीं दी जाएगी। दरअसल जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर में हर वर्ष कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले में दूर-दूर से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में भैंसा बग्गी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाता है लेकिन इस वर्ष भैंसा बुग्गी दौड़ का आयोजन ना हो इसके लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288


























