हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में बड़े पैमाने पर सिंथेटिक दूध की खबरों पर शनिवार को खाद्य सुरक्षा टीम ने बड़ी कार्रवाई की और थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में गांव सदरपुर के तीन दूध प्लांटों पर पुलिस, प्रशासन व खाद्य औषधि प्रशासन टीम छापामार कार्रवाई करते हुए दूध की सैम्पलिंग की।
उत्तर प्रदेश शासन को मीडिया में आ रही खबरों से यह जानकारी मिली थी कि जनपद हापुड़ में बड़े पैमाने पर सिंथेटिक दूध का कारोबार अमरबेल कि तरह फैल रहा है। शासन के निर्देश पर एसटीएम गढ़ सी.ओ. गढ़ स्तुति सिंह, खाद्य औषधि सुरक्षा प्रशासन की टीम के साथ गांव सदरपुर में दूध के प्लांटों पर पहुंची और दूध के नमूने लेकर जांच को भेजे। टीम की छापामार कार्रवाई के बाद दूध विक्रेताओं में हड़कम्प मच गया। हापुड़ के गली-मौहल्लों में खुली दूध की डेरियां भी इस धंधे में पीछे नहीं है औऱ खुलेआम दूध बिक रहा है।

























