कमला स्कूल में दीपावली मनाई गई










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : श्रीमती कमला अग्रवाल ग्रुप ऑफ स्कूल, हापुड़ में दीपावली उत्सव का आयोजन किया गया। जिसका आरंभ लक्ष्मी– गणेश पूजन व श्री राम स्तुति से किया गया। संस्था में छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई, जिसमें कक्षा 1 से 5 तक के छात्र-छात्राओं ने रामायण कथा की लघु नाटिका प्रस्तुत की।
इस अवसर पर दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा बंधनवार, कंडील, वॉलहैंगिंग, दीप सज्जा, मोमबत्ती सज्जा, रंगोली आदि प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। छात्र-छात्राओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस अवसर पर विद्यालय को बंधनवार, कंडील, वॉलहैंगिंग आदि के माध्यम से सजाया गया। विद्यालय की साज-सज्जा से संपूर्ण वातावरण राममय हो गया। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाले छात्र-छात्राओं को सर्टिफिकेट व पुरस्कार वितरण कर उत्साहवर्धन किया गया। विद्यालयों के निदेशक सुनील कांत आहलुवालिया व प्रधानाचार्या हिमानी अग्रवाल ने श्री राम के जीवन से प्रेरणा लेने की सीख दी और सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर शिक्षक व शिक्षिकाओं का सहयोग सराहनीय रहा।

चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457








Related Posts

पिलखुवा: जल निगम अपनी बाउंड्री में तैयार कर रहा प्लांट

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा की शैलेश फॉर्म कॉलोनी में जल निगम द्वारा प्लांट की बाउंड्री के भीतर 4 एमएलडी क्षमता…

Read more

एलायंस का सम्मान समारोह

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एलायंस क्लब इंटरनेशनल, डिस्ट्रिक्ट 142 नॉर्थ के तत्वावधान में हापुड में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।समारोह में एलायंस क्लब क्रिस्टल को…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पिलखुवा: जल निगम अपनी बाउंड्री में तैयार कर रहा प्लांट

पिलखुवा: जल निगम अपनी बाउंड्री में तैयार कर रहा प्लांट

एलायंस का सम्मान समारोह

एलायंस का सम्मान समारोह

बदनोली में लगे टीबी शिविर से 118 रोगी हुए लाभान्वित

बदनोली में लगे टीबी शिविर से 118 रोगी हुए लाभान्वित

डिजिटल साक्षरता पर ग्राम प्रधान को ट्रेनिंग

डिजिटल साक्षरता पर ग्राम प्रधान को ट्रेनिंग

रेल लाइन के पास मिला युवक का शव

रेल लाइन के पास मिला युवक का शव

हापुड़ में पुलिस ने की अचानक होटलों की चैकिंग

हापुड़ में पुलिस ने की अचानक होटलों की चैकिंग
error: Content is protected !!