हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : त्योहार पर खरीदारी को लेकर लोग बाजार की ओऱ रूख करेंगे। भीड़ को देखते हुए प्रमुख बाजारों में ई-रिक्शा पर प्रतिबंध रहेगा। यातायात निरीक्षक मनु चौधरी ने बताया कि भीड़ को देखते हुए तहसील चौपला औऱ अतरपुरा चौपले पर ई-रिक्शाओं का जमावड़ा नहीं लगने दिया जाएगा। शहर में भारी वाहनों औऱ व्यावसायिक वाहनों का भी प्रवेश नहीं होगा। वाहनों का सोना पेट्रोल पंप, निजामपुर बाईपास और ततारपुर बाईपास से निकाला जाएगा। इसके अलावा मेरठ रोड से शहर में आने वाले वाहनोंको साइलों सेकेंड से टियाला अंडरपास होते हुए ततारपुर से निकाला जाएगा। दिल्ली रोड पर चलने वाली ई-रिक्शाओं को कोठीगेट, पक्काबाग और अतरपुरा चौपला से परिवर्तन होगा।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288


























