प्लॉट दिलाने के नाम पर 23 लाख रुपए हड़पे, मुकदमा दर्ज










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात पुलिस ने प्लॉट दिलाने के नाम पर 23 लाख रुपए हड़पने के मामले में हापुड़ देहात क्षेत्र के भीम नगर निवासी करण सिंह पुत्र राम प्रसाद तथा करण सिंह के तीन बेटे रविंद्र, पुष्पेंद्र व राधे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह मुकदमा राकेश कुमार गुप्ता पुत्र जयप्रकाश गुप्ता की तहरीर के आधार पर धारा 406, 420 में दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित राकेश कुमार की इंद्रलोक कॉलोनी निवासी राजकुमार शर्मा से अच्छी जान पहचान थी। राजकुमार शर्मा ने राकेश कुमार गुप्ता को बताया कि करण सिंह का हापुड़ में एक 441.66 वर्ग गज का प्लॉट है जिसका विभाजन कर वह आधा प्लॉट बेचना चाहता है। 220.83 वर्ग गज जमीन का सौदा 38,20,360 रुपए में तय हुआ जहां पीड़ित राकेश कुमार ने 23 लाख रुपए विभिन्न माध्यमों से आरोपियों को दिए लेकिन आरोपी बैनामा कराने के वक्त मुकर गए और किसी अन्य महिला के नाम बैनामा कर दिया। इसके बाद राकेश कुमार गुप्ता ने अपने पैसे मांगे तो आरोपियों ने धमकी दी जिसके बाद पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606








Related Posts

लखनऊ में कांग्रेस नेताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में धरना, प्रदर्शन

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मनरेगा की बहाली की मांग को लेकर 17 फरवरी को लखनऊ में विधानसभा का घेराव करने जा रहे कांग्रेस के आंदोलनकारी नेताओं पर…

Read more

मुस्लिम भाईयों ने रमजान का रोजा रखा

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आज गुरुवार से रमजान माह शुरु हो गया। रमजान का प्रथम दिन होने के कारण मुस्लिम भाइयों ने रोजा रखा। रमजान माह में…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

लखनऊ में कांग्रेस नेताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में धरना, प्रदर्शन

लखनऊ में कांग्रेस नेताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में धरना, प्रदर्शन

मुस्लिम भाईयों ने रमजान का रोजा रखा

मुस्लिम भाईयों ने रमजान का रोजा रखा

मून बेवरेज कंपनी के प्लांट पर टैक्स का सर्वे बुधवार भी रहा जारी

मून बेवरेज कंपनी के प्लांट पर टैक्स का सर्वे बुधवार भी रहा जारी

रमजान के पवित्र महीने में शराब की दुकान बंद कराने की मांग

रमजान के पवित्र महीने में शराब की दुकान बंद कराने की मांग

बाजार जा रही महिला से कुंडल ठगे

बाजार जा रही महिला से कुंडल ठगे

फुलेरा दूज पर्व मनाया

फुलेरा दूज पर्व मनाया
error: Content is protected !!