👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : के गांव गोहरा आलमगीरपुर बिजली घर में लगा 5 एमवीए का ट्रांसफार्मर पिछले 22 दिनों से फूंका हुआ है जिसके चलते क्षेत्रवासियों को काफी परेशानी हो रही है। मामले की शिकायत ग्रामीणों ने ऊर्जा मंत्री से की। भारतीय किसान यूनियन भानु के मेरठ मंडल के उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने बताया कि गांव में बिजली घर है जिससे 10 से अधिक गांव की आपूर्ति दी जाती है।
28 सितंबर को गोहरा आलमगीरपुर बिजली घर में लगा ट्रांसफार्मर फूंक गया जिसके बाद ट्रांसफार्मर को बदलने की जगह विभाग ने वैकल्पिक तरीके से आपूर्ति दी लेकिन इस दौरान ग्रामीणों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। मामला अधीक्षण अभियंता यूके सिंह तक पहुंचा जिन्होंने कहा कि टेंडर प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।

























