किसानों ने की मासिक पंचायत










हापु़ड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद के देहरा कुटी पर मासिक पंचायत की गई जिसकी अध्यक्षता फूल सिंह ने की और संचालन जीते चौहान मीडिया प्रभारी मेरठ मंडल ने किया। जहां मौके पर कई किसानों की समस्याओं का निस्तारण किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष बबली सिंह ने कहा कि जो सरकार ट्रैक्टर ट्रॉली पर कानून लाई है हम उसका विरोध करते हैं हम इस कानून को किसी भी कीमत पर मानने को तैयार नहीं। मेरठ मंडल प्रवक्ता दिनेश त्यागी ने कहा कि संगठन को और ज्यादा मजबूत करो गांव-गांव संगठन का विस्तार करो वरना ना तो फसल बचेगी और ना ही नस्ल।
युवा जिला अध्यक्ष ज्ञानेश्वर त्यागी ने कहा कि पिछले वर्ष का अभी भी गन्ना भुगतान लटका हुआ है और अगला सत्र शुरू होने वाला है अगर जल्द भुगतान ना किया गया तो किसान शुगर मिलों पर ताला जड़ने के लिए मजबूर हो जाएगा।
पंचायत में किसानों ने बिजली विभाग द्वारा लगाए जा रहे मीटर पर कड़ी नाराज़गी जाहिर की एवं गन्ना भुगतान को लेकर भी किसानों ने अपनी परेशानियों को किसान नेताओं के बीच रखा।
पंचायत में मौके पर ग्राम प्रधान कनौर, छत्रपाल सिंह को टोपी पहना कर संगठन की सदस्यता ग्रहण कराई गई।
पंचायत में मौके पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष बबली सिंह , मेरठ मंडल प्रवक्ता दिनेश त्यागी, युवा जिला अध्यक्ष ज्ञानेश्वर त्यागी , मेरठ मंडल संगठन मंत्री महिपाल सिंह चौहान उर्फ गुजराल साहब, जिला सचिव सुभाष चौहान, हापुड़ तहसील अध्यक्ष राजकुमार त्यागी , जिला संयोजक युवा अमरेंद्र सिंह, ललित शर्मा बलराम सिंह जाकिर भाई कुलदीप राठी नीरज चौधरी मानवेंद्र सिंह हिमांशु लक्ष रोहित भाई जावेद आलम छत्रपाल सिंह प्रधान अनीता देवी ललित त्यागी सुरेंद्र त्यागी वीरेंद्र सिंह बन्ना बृजपाल सिंह प्रमोद कुमार चौहान रणवीर सिंह नवादा खुर्द ललित कुमार तोमर बब्बल चौधरी पिंटू चौहान चंद्रपाल चौहान हरीश चौहान जयपाल सिंह चौहान राय सिंह चौहान कपिल चौहान विकल नागर दीपचंद सिंह यूनुस मलिक श्री नितिन चौहान जुबेर खान विपिन चौहान रिजवान कुरेशी मुजम्मिल कुरेशी शकील कुरेशी जीतू ठाकुर राजू राणा रामनिवास गिरी श्रीनिवास गिरी राजदीप कुमार अलीपुर नवलखा बिट्टू चौहान प्रधान नीरज चौहान कपिल चौहान अनुज चौहान मयंक चौहान राकेश प्रधान नीरज चौहान सतवीर सिंह सुभाष चौहान मोनू चौहान नरेश त्यागी सुंदर त्यागी लविश त्यागी सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता किसान मौजूद रहे।








Related Posts

परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र में पिलखुवा की तरफ को जाने वाले रास्ते पर बुधवार को राजपूताना इंटर कॉलेज…

Read more

किसान नेता के आत्मदाह के प्रयास से हड़कंप

🔊 Listen to this हापुड, सीमन (ehapur news):जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में किसान हित की मांग को लेकर बुधवार को प्रदर्शन के दौरान उस समय हड़कंप मच गया जब एक…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत

परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत

किसान नेता के आत्मदाह के प्रयास से हड़कंप

किसान नेता के आत्मदाह के प्रयास से हड़कंप

चाकू व अवैध शराब पर मिली सजा व अर्थदण्ड

चाकू व अवैध शराब पर मिली सजा व अर्थदण्ड

लम्बित न रहने पाए किसान समस्याएं

लम्बित न रहने पाए किसान समस्याएं

UP BOARD: जनपद हापुड़ 11 सेक्टर वतीन जोन में बंटा

UP BOARD: जनपद हापुड़ 11 सेक्टर वतीन जोन में बंटा

किसान दिवस पर गूंजी किसानों की समस्याएं

किसान दिवस पर गूंजी किसानों की समस्याएं
error: Content is protected !!