हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : पुलिस स्मृति दिवस पर शुक्रवार को हापुड़ रिजर्व पुलिस लाइन में जनपद के पुलिस कर्मियों ने उन पुलिस के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जो कर्तव्य परायणता के दौरान शहीद हो गए। इस मौके पर पुलिस कर्मियों की आंखे नम हो गई और उन्होंने संकल्प लिया कि वे सदैव ईमानदारी के साथ जागरुक रह कर कर्तव्य का निर्वाह करेंगे।
जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश मिश्र सहित पुलिस अधिकारी व पुलिस कर्मी रिजर्व पुलिस लाइन में एकत्र हुए और कर्तव्य परायणता के दौरान शहीद हुए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि हर साल 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस उन बहादुर पुलिस कर्मियों की याद में मनाया जाता है, जो कर्तव्य पालन के दौरान शहीद हो गए।
हापुड़ में अब घर बैठे मंगवाए कुल्हड़ पिज़्ज़ा: 8979755041


























