हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : ग्रामीण इलाकों में नलकूप पर बिजली का मीटर लगाने पहुंचे बिजली कर्मचारियों को किसानों ने खदेड़ दिया और जमकर विरोध कर नारेबाजी की। बिजली कर्मचारी बिजली मीटर लगाने के लिए किसानों की मिन्नतें करते रहे, परंतु किसान टस से मस नहीं हुए और बिजली कर्मचारी द्वारा दिखाए गए आदेश की प्रति को फाड़ डाला।
थाना हापुड़ देहात के अंतर्गत एक गांव है सूदना। विद्युत विभाग जेएमटी मनीष कुमार अन्य विभागीय कर्मचारियों के साथ गुरुवार की सुबह गांव सूदना पहुंचे। बिजली कर्मचारी हाथों में बिजली मीटर व औजार लिए थे। किसानों को जैसे ही यह पता चला कि बिजली कर्मचारी नलकूप पर मीटर लगाने के लिए आ रहे है, तो किसान, भारतीय किसान यूनियन के झंडे के साथ एकत्र हो गए और नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारी किसान बैरंग लौट गए।

























