हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की जिलधिकारी मेधा रूपम व पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर द्वारा कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले गंगा मेले हेतु भूमि पूजन किया गया जिसके बाद जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जनपद के सभी अधिकारियों के साथ गंगा तट पर बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी जनपद के अधिकारियों को निर्देशित किया कि पतित पावनी मोक्षदायिनी गंगा पर लगने वाले मेले की व्यवस्था हेतु सभी अधिकारी मेला क्षेत्र का भ्रमण कर अपने विभाग के कार्य निर्वाहन करने हेतु तैयारी कर ले।
बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि गंगा के तटबंध हेतु सिंचाई विभाग द्वारा प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। यह प्रस्ताव केंद्र में राज्य सरकार के समन्वय से पूर्ण होगा उन्होंने बताया कि नालों की सफाई करा दी गई है। संपूर्ण मेला क्षेत्र 12 सेक्टर में विभाजित किया जाएगा और यह मेला पूर्णतया प्लास्टिक मुक्त रहेगा। मेले के लिए 12 निगरानी समितियां बनाई जाएंगी और स्वयं सहायता समूह के स्टॉल लगेंगे।
डीएम ने कहा कि मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का बेहतर प्रदर्शन किया जाए। मेले में कोई भी अप्रिय घटना ना हो इसके लिए गंगा में चेतावनी के संकेतक जरूर लगाए जाएं। खाद्य विभाग द्वारा मेले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता का भली प्रकार निरीक्षण किया जाए। मेले हेतु पार्किंग का ज्यादा स्थान चिन्हित किया जाए। गंगा के किनारे कोई भी दुर्घटना ना हो इसके लिए सभी विभागों की जिम्मेदारी है।
बैठक में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मेले में पुलिस बल पर्याप्त रूप से तैनात रहेगा। अभी से पुलिस टीम तैनात कर दी जाएगी। मेले के अंतर्गत 22 पुलिस स्टेशन बनाए जाएंगे। घाट के लिए दो पुलिस स्टेशन बनाए जा रहे हैं। विधायक गढ़ हरेंद्र सिंह तेवतिया ने कहा कि मेले में उनका पूर्ण सहयोग रहेगा। इस मेले से श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ी हुई है। बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने संपूर्ण मेला क्षेत्र में हो रही तैयारियों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए l
बैठक में गढ़मुक्तेश्वर विधायक हरेंद्र तेवतिया, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील कुमार त्यागी, उप जिला अधिकारी गढ़मुक्तेश्वर पहलाद सिंह, मेला अधिकारी विवेक यादव, जिलाधिकारी सदर हापुड़ दिग्विजय सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
जे.एम.एस. वर्ल्ड स्कूल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न
🔊 Listen to this जे.एम.एस. वर्ल्ड स्कूल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के जे.एम.एस. वर्ल्ड स्कूल में ‘गुणवत्तापूर्ण शिक्षा’ (Quality Education) पर आयोजित…
Read more
























