हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर रेलवे लाइन का निर्माण कर रही एलएंडटी कंपनी का हापुड़ नगर कोतवाली तथा हाफिजपुर थाना क्षेत्र से करीब पांच लाख रुपए का माल चोरी हो गया है। कंपनी के कर्मचारी ने तहरीर देकर दोनों थानों में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई हैं।
एलएंडटी कंपनी के सिक्योरिटी ऑफिसर राजेश त्रिपाठी ने बताया कि संस्था के जरिए डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर रेलवे लाइन निर्माण कार्य किया जा रहा है। हाफिजपुर थाना क्षेत्र से 7 अक्टूबर की रात को चोरों ने गांव तुमरेल स्थित रेलवे अंडरपास से 261 मीटर तांबे का केबल चोरी किया। इसके पश्चात 10 अक्टूबर की रात को चोरों ने नंगोला चौकी क्षेत्र के अंतर्गत 103 मीटर कंटेनर वायर कॉपर, 99 मीटर कनेक्ट वायर, 17 कॉपर क्लिप समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। इस दौरान करीब पांच लाख रुपए का माल चोरी हो गया जिसके पश्चात पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ की एएनटीफ यूनिट व पिलखुआ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नेपाल के एक तस्कर को छिजारसी टोल से आगे हिम्मतपुर कट…
Read more
























