हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में एआरटीओ उन 27000 वाहनों का पंजीयन निरस्त करेगा जिनकी अवधि पूरी हो चुकी है। यह नियम विरुद्ध सड़कों पर दौड़ रहे हैं। पुराने वाहनों के स्वामियों को नोटिस जारी कर तीन महीने का समय दिया गया है। इस समय में वाहन स्वामी या तो पंजीयन करा सकते हैं या फिर अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रदेश के दूसरे जिन्हें 34 जिलों में पंजीयन करा सकते हैं। बता दें कि 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने के क्रम में हापुड़ जनपद के एआरटीओ विभाग ने 27,000 वाहनों का पंजीयन निरस्त करने की तैयारी कर ली है। इसके लिए नोटिस जारी कर तीन महीने का समय दिया गया है। बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए एनजीटी के आदेशों का पालन कराने के उद्देश्य से यह कार्रवाई विभाग कर रहा है।
11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ की एएनटीफ यूनिट व पिलखुआ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नेपाल के एक तस्कर को छिजारसी टोल से आगे हिम्मतपुर कट…
Read more
























