हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला मजीदपुरा निवासी तीन फीट दो इंच कद की बुशरा और शामली जनपद के कैराना के मोहल्ला जोड़वा कुआं निवासी दो फीट छह इंच कद के अजीम मंसूर का निकाह तय हो गया है जो सात नवंबर को होगा। हालांकि शादी की तारीख के आगे पीछे भी हो सकती हैं। बता दें कि अजीम को पिछले काफी समय से अपनी दुल्हन की तलाश थी। इसके लिए उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी गुहार लगाई थी। अब उनका निकाह होने जा रहा है। बुशरा के परिजन अजीम को देखने के लिए उसके घर पहुंचे जहां पहली नजर में असीम पसंद आ गए। जहां दोनों की मंगनी और सगाई की रस्में भी पूरी हुई। बता दें कि बुशरा फिलहाल बीकॉम की पढ़ाई कर रही हैं।
जूतों पर 40% तक की छूट: 9719918531, 8218182274


























