हापुड़ के बदमाशों ने की लखनऊ के एडवोकेट के घर लाखों की चोरी












हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ पुलिस और जनपदीय एसओजी की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल की है जहां पुलिस ने लखनऊ के अधिवक्ता के घर में चोरी करने वाले शातिर चोरों को दबोच लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो लाख 25 हजार 500 रुपए नकद, जेवरात, अवैध असला बरामद किया है। बरामद रूपये में से दो लाख रुपए लखनऊ से चुराए थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मुर्सलीन उर्फ छोटे पुत्र फैयाज निवासी जाकिर कॉलोनी धौलाना जनपद हापुड़ और मीनूद्दीन पुत्र अलीमुद्दीन निवासी मोहल्ला हिमायू नगर खरखोदा मेरठ के रूप में हुई है। मुर्सलीन पर 19 जबकि मीनूद्दीन पर 11 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार मिश्र ने बताया कि बाबूगढ़ पुलिस और जनपदीय एसओजी की संयुक्त टीम बछलौता अंडरपास के पास चेकिंग कर रही थी। इसी बीच उसका सामना दो शातिर अंतर्जनपदीय चोरों से हुआ जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने बताया कि वह घरों की दिन में रेकी कर रात में चोरी की घटना को अंजाम देते थे। इस दौरान बदमाशों ने तीन घरों में हुई चोरी का खुलासा किया है जिसमें 8 अक्टूबर को लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र में ग्रीन व्यू अपार्टमेंट में अधिवक्ता के घर हुई लाखों की चोरी को भी इन्हीं चोरों ने अंजाम दिया था। आरोपियों नें बताया कि फ्लैट नंबर 201 से अपने साथियों के साथ उन्होंने चोरी की जहां से जेवरात और रुपए चुराए।
पुलिस की पूछताछ के दौरान चोरों ने 18 अगस्त की रात गांव असौड़ा व 30 अगस्त की रात गांव रसूलपुर व अलीपुर के घरों में हुई चोरी में भी अपना हाथ स्वीकार किया है। चोरी के दौरान गिरफ्तार बदमाशों को दो लाख 25 हजार 500 रुपए और सोने-चांदी के जेवरात हाथ लगे।
गैंग के अन्य साथी फरार हैं जिनमे से कुछ पर 100 के आसपास मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार मुर्सलीन पर उत्तराखंड, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर में 19 मुकदमे दर्ज हैं जबकि मीनूद्दीन पर गौतम बुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़ व मेरठ में 11 मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने दो लाख 25 हजार 500 रुपए की नकदी, मंगलसूत्र, अंगूठी, पाजेब आदि जेवरात तथा दो अवैध तमंचा मय दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288









Related Posts

हापुड़: बर्तन व्यापारी के यहां पहुंची जीएसटी की एसआईबी टीम

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के कसेरठ बाजार में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब गाजियाबाद से आई जीएसटी विभाग की एसआईबी टीम सर्वे…

Read more

फर्जी बैनामा करने पर दबोचा

🔊 Listen to this फर्जी बैनामा करने पर दबोचाहापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़: बर्तन व्यापारी के यहां पहुंची जीएसटी की एसआईबी टीम

हापुड़: बर्तन व्यापारी के यहां पहुंची जीएसटी की एसआईबी टीम

फर्जी बैनामा करने पर दबोचा

फर्जी बैनामा करने पर दबोचा

सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल की छात्रा ने प्रतियोगिता में जिले स्तर पर तीसरा मुकाम हासिल किया

सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल की छात्रा ने प्रतियोगिता में जिले स्तर पर तीसरा मुकाम हासिल किया

लड़की भगा कर ,दुष्कर्म के आरोपी दबोचे

लड़की भगा कर ,दुष्कर्म के आरोपी दबोचे

गढ़मुक्तेश्वर के नक्का कुंआ का डीएम ने किया निरीक्षण

गढ़मुक्तेश्वर के नक्का कुंआ का डीएम ने किया निरीक्षण

“एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल के शैक्षणिक भ्रमण (Educational Tour) में छात्रों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग”

“एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल के शैक्षणिक भ्रमण (Educational Tour) में छात्रों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग”
error: Content is protected !!