हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस ने ढाबे पर खड़े ट्रकों से सरिया चोरी करने के मामले में अनमोल राणा को गिरफ्तार किया है। हालांकि मामले में छह लोगों की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है। गिरफ्तार किया गया आरोपी अनमोल दिल्ली के लक्ष्मी नगर का रहने वाला है जिसके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कई भाजपा नेताओं और दिग्गजों के साथ फोटो लगी है।
बता दें कि हाल ही में दिल्ली लखनऊ हाईवे किनारे स्थित एक ढाबे पर सरियों से भरे ट्रकों के चालकों से सांठगांठ कर सरिये उतरवाए जाते थे। मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की जिसमें छह लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में से एक राशिद ने बताया कि वह दिल्ली के लक्ष्मीनगर के पीडी बिहार स्थित बिदोसा में रहने वाले भाजपा के कथित नेता अनमोल राणा के साथ ढाबा चलाता है जहां ट्रकों से सरिया चोरी किया जाता है। पुलिस ने मामले में अनमोल को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हालांकि भाजपा जिला अध्यक्ष उमेश राणा का कहना है कि आरोपी पार्टी से जुड़ा नहीं है।
अपने वाहनों में GPS TRACKER लगवाने के लिए संपर्क करें: 8979003261






























