हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की जिलाधिकारी मेधा रूपम ने बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए जनपद में पटाखे की बिक्री और जलाने पर पूरी तरीके से प्रतिबंध लगा दिया है। इस संबंध में जिलाधिकारी ने तीनों तहसील के एसडीएम को भी दिशा-निर्देश दिए हैं। बता दें कि जनपद हापुड़ में पटाखे बेचने के लिए इस बार कोई लाइसेंस नहीं दिए जाएंगे। यदि कोई व्यक्ति पटाखे बेचता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जिले में इस वर्ष ग्रीन पटाखों की बिक्री भी नहीं की जाएगी। नियमों का पालन कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार किया है। जनपद हापुड़ में तीन वर्षों से सिर्फ ग्रीन पटाखे जलाने और इनकी बिक्री के आदेश थे लेकिन प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए इस बार ग्रीन पटाखों की बिक्री भी नहीं की जाएगी।
DIWALI OFFER: देसी शुद्ध घी मात्र 500 रु प्रति लीटर: 9068607739

































