👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद अलीगढ़ पुलिस ने हापुड़ के श्रीनगर निवासी सर्राफा व्यापारी पुनीत जिंदल से थाना अकराबाद क्षेत्र में शेखा झील के पास 9 दिन पहले लूट का खुलासा करते हुए तीन को पकड़ लिया। बता दें कि कार सवार व्यापारी से तीन बाइक पर सवार छह हथियारबंद बदमाशों के द्वारा तमंचे की नोक पर गाड़ी रोककर डिग्गी खोलकर दो बैगों में रखी लाखों की ज्वेलरी लूटने का मामला सामने आया था।
पुलिस ने 200 से ज्यादा सीसीटीवी खंगालते हुए लुटेरों को चिन्हित करते हुए सोमवार को लूट का सनसनीखेज खुलासा करते हुए तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए लुटेरों के कब्जे से लूटी गई 72 चूड़ियां भी बरामद की गई हैं। वहीं लूट का सनसनीखेज खुलासा करने वाली टीम को अलीगढ़ एसएसपी ने 25,000 इनाम देने की भी घोषणा की है।





























