👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ जनपद में गाय के गोबर, मूत्र, घी सहित पाँच तत्वों से इको फ्रेंडली दीपक तैयार किये जा रहे है। चाइना के माल पर प्रतिबंध लगने से स्वदेशी दीपको की मांग बढ़ने लगी है। प्रदूषण से शहर को मुक्त किया जा सके इसके लिए इको फ्रेंडली दीपक बनाए जा रहे हैं। महिलाएं यह दीपक बना रही है और वह बेहद खुश नजर आ रही है।
प्रकाश पर्व दीपावली में परंपराओं के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की झलक मिलेगी। पर्व में प्रकाश के साथ साथ मिट्टी के दीपक का सोंधापन व गाय के गोबर की सुगंध भी शामिल होगी। इस बार दीपावली पर गाय के गोबर से बने दीपकों को प्रज्ज्वलित किया जाएगा। जनपद में अधिक से अधिक घरों में इन दीयों की रोशनी होगी। गोबर से बने दीपक से वातावरण में शुद्धता होगी।
































