हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ कोतवाली पुलिस ने मौहल्ला खाई में एक ठिकाने पर छापामारी करके लाखों रुपए मूल्य के पटाखों का जखीरा बरामद किया है, जो 22 कट्टों में कार्टून में भर कर रखे गए थे। एक सटीक सूचना पर पुलिस ने रविवार की रात को यह छापामारी की और मौके से दो कारोबारियों को हिरासत में ले लिया, जबकि एक अन्य फरार हो गया।
पुलिस ने बताया कि हापुड़ पुलिस को एक इनपुट मिला था कि मौहल्ला खाई में एक ठिकाने पर चोरी-छिपे पटाखों की बिक्री की जा रही है। पुलिस ने सूचना को सटीक मानकर छापा मारा और मौके से 22 कट्टों में भरे हुए आतिशबाजी के कार्टून बरामद कर लिए। पुलिस ने मौके से दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान हापुड़ के मौहल्ला कानून गोयान का मुशीर आलम व रफीक नगर के संयम खान के रुप में की गई है जबकि पुराना बाजार हापुड़ का आबिद फरार है। आरोपियों पर आतिशबाजी के कारोबार करने का कोई लाइसैंस नहीं है। पकड़े गए आरोपियों ने अवैध रुप से आतिशबाजी का कारोबार करना स्वीकार किया है।
अपने वाहनों में GPS TRACKER लगवाने के लिए संपर्क करें: 8979003261


























