हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित मोहल्ला किशनगंज के बाहर खड़े बिजली के खंभे में एक गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि मामला रविवार की रात करीब 11:00 बजे का है जब एक कार गढ़ की ओर से हापुड़ की ओर जा रही थी जो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। इस दौरान खंभा उखड़ कर झूलने लगा। मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी ने एक बाइक को भी टक्कर मारी जिस पर सवार महिला भी घायल हो गई। बता दें कि बिजली का खंबा बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त होकर टूट गया।
रविवार की रात को हापुड़ की गढ़ रोड पर गढ़ की ओर से आ रही एक गाड़ी ने बिजली के खंभे में जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि गाड़ी में तीन लोग सवार थे। हादसे के दौरान एक बाइक भी चपेट में आ गई जिस पर सवार एक महिला और व्यक्ति घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। खंभा बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया।
रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जनवरी-फरवरी 2026 के महीने में प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट के आधार पर कई प्रतिष्ठानों से…
Read more
























