हापुड़, सीमन (ehapurNews.com): हापुड़ कैमिस्ट एसोसिएशन हापुड़ ने दीपावली मिलन समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया।कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० सुनील त्यागी , असिस्टेंट कमिश्नर आफ डृग विरेंद्र कुमार ,डा० विकास अग्रवाल क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा,लवकुश प्रसाद औषधि निरीक्षक हापुड़, जगबीर सिंह गुर्जर चेयरमैन नगर पंचायत बाबूगढ छावनी ,चौधरी प्रदीप राणा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आल इंडिया कैमिस्ट एसोसिएशन अतिथि के रूप में रहे। सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम का संचालन हापुड़ कैमिस्ट एसोसिएशन हापुड़ के ज़िलाध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर ने किया। कार्यक्रम में सिमभावली कुचेसर रोड चोपला . बाबूगढ छावनी , पिलखुवा धोलाना व सपनावत की एसोसिएशन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
राजेंद्र गुर्जर ने कहा कि कोरोना के समय हमारे केमिस्ट साथियों ने अपनी जान जोखिम में डाल कर जनता की सेवा की समय समय पर सैनेटाईजर मास्क व दवाई वितरण का कार्य किया है ओर आगे भी हम जारी रखेंगे। संगठन में बहुत ही शक्ति होती कहीं भी अगर हमारे केमिस्ट भाई का उतपीडन होता है तो हम सब एक जूट होकर अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील त्यागी ने कहा कि ये मानवता का कार्य है इसमें कहीं भी मेरी ज़रूरत पड़े मैं हमेशा आपके साथ हूँ।
योगेश त्यागी, राकेश गुप्ता, ब्रजभूषण अग्रवाल, योगेश शर्मा, दीपक पारासर, दिनेश शर्मा, चेतन कुमार, देवेन्द्र शर्मा, खिलेनदर चोधरी , तेजवीर सिसोदिया, राजीव शर्मा विनोद कुमार गुप्ता, लोकेश गोपल रामफल शर्मा, सीएल शर्मा आदि उपस्थित थे।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288


























