VIDEO: किसान की घटतौली की शिकायत पर पहुंची पुलिस










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित दुर्गा ट्रेडिंग कंपनी से उर्वरक लेने पहुंचे एक किसान ने घटतौली का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और 112 डायल कर पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और करीब एक घंटे की नोकझोंक के बाद मामला शांत हुआ। दुकानदार ने कट्टों को वापस लेकर नए कट्टे किसान को दे दिए। उसके बाद जाकर मामला शांत हुआ।

गुलावठी के गांव साधारणपुर निवासी राकेश कुमार का कहना है कि वह रविवार को दुर्गा ट्रेडिंग कंपनी से पोटाश खरीदने के लिए गए थे जहां 50 किलोग्राम का एक कट्ठा 1700 रुपए में उन्होंने खरीदा। हालांकि दुकानदार ने कट्टो का पक्का बिल किसान को दिया जिसमें वजन 50 किलोग्राम लिखा हुआ था। किसान ने 13 कट्टे खरीदें। किसान को अंदेशा हुआ कि कट्टो का वजन कम है तो उसने दुकानदार से कट्टे बदलने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी शुरू हो गई।

किसान राकेश ने 112 डायल कर पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच की और हंगामा कर रहे किसान को किसी तरह शांत कराया जिसके बाद दुकानदार ने कट्टे बदल दिए और उर्वरक के नए बैग किसान को सौंपे।








Related Posts

सोशल मीडिया पर ठगी करने वाला दबोचा

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपदीय साइबर सैल व थाना हापुड़ देहात की पुलिस टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हैण्डीक्राप्ट व डेकोरेशन की…

Read more

हापुड़: ब्लूम अस्पताल से कर्मचारी की बाइक चोरी

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में स्थित ब्लूम अस्पताल में कार्यरत कर्मचारियों की बाइक पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। पीड़ित…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सोशल मीडिया पर ठगी करने वाला दबोचा

सोशल मीडिया पर ठगी करने वाला दबोचा

हापुड़: ब्लूम अस्पताल से कर्मचारी की बाइक चोरी

हापुड़: ब्लूम अस्पताल से कर्मचारी की बाइक चोरी

कलश यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत

कलश यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत

पीएम मोदी के मेरठ दौरे को देखते हुए रेंज में पुलिस अलर्ट

पीएम मोदी के मेरठ दौरे को देखते हुए रेंज में पुलिस अलर्ट

पक्का बाग के ठिकानों पर बिका राशन का गेहूं-चावल

पक्का बाग के ठिकानों पर बिका राशन का गेहूं-चावल

युवती से नकदी व सोने की चेन लूटने के मामले में आठ पर मुकदमा दर्ज

युवती से नकदी व सोने की चेन लूटने के मामले में आठ पर मुकदमा दर्ज
error: Content is protected !!