हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर किसी की नासमझी से सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद हो गया। किसी ने एक पाइप लाइन में लगी डाट को हटा दिया जिससे पानी बहने लगा। यह मामला हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित गौशाला के सामने का है जहां स्थानीय लोगों ने बताया कि किसी शरारती तत्व ने पानी की डाट को हटा दिया जिससे यह बर्बादी होने लगी। लोगों ने पानी को बंद करने और डाट लगाने की काफी मशक्कत की लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी जिससे पानी की बर्बादी जारी रही।
बता दें कि मामला सोमवार की सुबह का है जब सुबह लगभग 7:00 बजे बच्चे स्कूल जाने लगे तो परिजनों ने देखा की एक पाइप लाइन से साफ पानी बहुत तेजी से बर्बाद हो रहा है जिसके पश्चात स्थानीय लोग सड़क पर बह रहे साफ पानी की बर्बादी को रोकने की कवायद में जुट गए और पाइप लाइन में लगी डाट को ढूंढने लगे लेकिन डाट ना मिलने की वजह से पानी की बर्बादी जारी रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस लाइन पर एक डाट लगी हुई थी जिसे किसी ने खोल दिया जिससे सैकड़ों लीटर पानी नासमझी की भेंट चढ़ गया।
युवती से नकदी व सोने की चेन लूटने के मामले में आठ पर मुकदमा दर्ज
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र की स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित दोयमी फाटक के पास कार सवार हमलावरों ने बाइक में टक्कर…
Read more
























