हापुड पहुंचे हास्य कलाकार शेखचिल्ली का स्वागत










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम साहब के जन्मदिन के कार्यक्रम में डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सोशल वेलफेयर सोसाइटी उत्तर प्रदेश के कार्यक्रम में हास्य कलाकार व देहाती अभिनेता हरिराम तूफान उर्फ शेखचिल्ली मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे।
शेखचिल्ली व उनकी टीम रुखसाना, सज्जो, जमीला, मोनिका आदि को देखने के लिए हजारों प्रशंसकों की भीड़ डॉ एपीजे अब्दुल कलाम चौक सिकंदर गेट पर इकट्ठा रही। शेखचिल्ली ने अपने प्रशंसकों की भीड़ को निराश ना करते हुए अपने बहुत सारे डायलॉग व पब्लिक का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। शेखचिल्ली ने कहा कि यह प्रशंसक भीड ही उनकी असली ताकत है।
शेखचिल्ली ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यातायात पुलिस व थाना पुलिस की अच्छी व्यवस्था के कारण इतना बड़ा कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ इसके लिए पुलिस के बडे अधिकारी व कर्मचारियों को तहेदिल से धन्यवाद दिया।
सोसायटी के चेयरमैन मो दानिश कुरेशी ने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस शख्सियत ने भारत के लिए अपना अतुलनीय योगदान दिया।
सोसाइटी के कोषाध्यक्ष डॉ दिलशाद अली ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष पूर्व राष्ट्रपति की स्मृति में डॉ एपीजे अब्दुल कलाम राष्ट्रीय गौरव सम्मान विभिन्न क्षेत्रों उल्लेखनीय योगदान देने के लिए दिए जाते हैं। हास्य कलाकार व अभिनेता के रूप में हरिराम तूफान शेखचिल्ली, सुनंदा कैसेट के डायरेक्टर रतन कुमार, चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ मोहम्मद यूनुस, मॉडलिंग के क्षेत्र में सन्नी सम्राट, बृजेश कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में हाजी अनीस हनीफ, डॉ यूसुफ सैफी, डॉ फिरोज, मास्टर जुबेर आदि को सोसाइटी के संरक्षक एस के श्रीवास्तव व सोसाइटी के चेयरमैन दानिश कुरेशी ने सयुक्त रूप से डॉ एपीजे अब्दुल कलाम राष्ट्रीय गौरव सम्मान प्रदान किया और सोसाइटी जल्दी विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों व विभिन्न क्षेत्रों के व्यक्तियों को डॉ एपीजे अब्दुल कलाम राष्ट्रीय गौरव सम्मान देकर सम्मानित करेगी।
सोसायटी के चेयरमैन मो दानिश कुरेशी व हास्य कलाकार शेखचिल्ली, सुनंदा कैसेट के डायरेक्टर रतन कुमार, डा युनुस, हाजी अनीस आदि ने कलाम को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर सोसायटी के चेयरमैन मो दानिश कुरेशी, कोषाध्यक्ष डॉ दिलशाद अली, प्रबंधक वसी मोहम्मद, आसिफ मेवाती, हाजी सद्दाम, डॉ यासीन, डॉ यूसुफ, डॉ सलमान, आसिफ युनुस, ताहिर सैफी, डॉ आमिर अब्बासी, मो शाहरुख, जावेद मेवाती, डॉ फिरोज अब्बासी, मो अहमद, नौशाद खान साहब, मोहम्मद इफ्तेखार डॉ नदीम अब्बासी, डा नईम सैफी, डॉ शाहबर, हसीन, राकेश शर्मा, मनोज, सचिन शेरवाल, राहुल, प्रदीप कुमार आदि सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

भाजपा स्वच्छ भारत अभियान द. हापुड़ के नगर संयोजक राजेश वर्मा उर्फ लल्लू की ओर से धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन व भाईदूज की हार्दिक शुभकामनाएं








Related Posts

होली पर रोडवेज बसें लगाएंगी अतिरिक्त फेरे

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): होली पर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रोडवेज ने बसों के फेरों में बढ़ोतरी का फैसला लिया है। 28 फरवरी से 9…

Read more

आज तीन घंटे बंद रहेगा पटना मुरादपुर बिजली घर, होगी परेशानी

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पटना मुरादपुर बिजली घर से जुड़े इलाकों की विद्युत आपूर्ति शनिवार आज सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक प्रभावित…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होली पर रोडवेज बसें लगाएंगी अतिरिक्त फेरे

होली पर रोडवेज बसें लगाएंगी अतिरिक्त फेरे

आज तीन घंटे बंद रहेगा पटना मुरादपुर बिजली घर, होगी परेशानी

आज तीन घंटे बंद रहेगा पटना मुरादपुर बिजली घर, होगी परेशानी

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना
error: Content is protected !!