हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ ब्लॉक में विकास कार्यों को गति देने के लिए विभाग ने कमर कस ली है। खंड विकास अधिकारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि ब्लाक में विकास कार्यों के लिए खाका तैयार किया गया है जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया 29 अक्टूबर को पूरी हो जाएगी और नवंबर के महीने में सभी विकास कार्य शुरू हो जाएंगे।
हापुड़ ब्लॉक में सांसद निधि, पंचम राज्य वित्त, 15 वां आयोग योजना के अंतर्गत सड़क, नाली, अमृत सरोवर के जीर्णोद्धार, सीसी रोड, हैंडपंप, इंटरलॉकिंग सड़क समेत 20 विकास कार्य शामिल हैं जिसकी लागत लगभग एक करोड़ 30 लाख रुपए आएगी। इसके लिए विभाग ने टेंडर प्रक्रिया जारी कर दी है। टेंडर होते ही विकास कार्य को पंख मिलेंगे।
जूतों पर 40% तक की छूट: 9719918531, 8909980038


























